Religion
क्या रावण वध की खुशी में खाया जाता है पान? दशहरा की इस अनोखी परंपरा का सच आपको कर देगा हैरान
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दशहरा के पर्व का विशेष महत्व है और इस दिन को धर्म की अधर्म पर विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जहां एक तरफ श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का
लेखक Samvida Tiwari9K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दशहरा के पर्व का विशेष महत्व है और इस दिन को धर्म की अधर्म पर विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जहां एक तरफ श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इसी वजह से इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।
हमारे देश में अलग पर्वों का अलग महत्तव है और उनमें से दशहरा को खास माना जाता है। इस दिन को लेकर कई परम्पराएं हैं और मान्यताएं भी हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार हैं। उन्हीं में से उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों की परंपराएं हैं जिसमें पान खाने को बहुत शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इस अनोखी परंपरा के अनूठे रहस्य के बारे में।



