धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को 'शरद पूर्णिमा' (Sharad Purnima 2026) के नाम से जाना जाता है। इस साल यह पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। शरद पूर्णिमा साल की एकमात्र ऐसी पूर्णिमा है, जब भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।