Religion
सिर्फ उत्सव नहीं! मां दुर्गा की विदाई पर 'सिंदूर खेला' क्यों होता है खास? इस पावन रस्म में छिपा है गहरा संदेश
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है और इसकी कई रस्मों में से खास माना जाता है माता दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के समय सिंदूर खेलना। इस रस्म को 'सिंदूर खेला' कहा जाता है। ब
लेखक Samvida Tiwari19K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है और इसकी कई रस्मों में से खास माना जाता है माता दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के समय सिंदूर खेलना। इस रस्म को 'सिंदूर खेला' कहा जाता है। बंगाल में दुर्गा पूजा का उत्सव जितना भव्य होता है, उतना ही भावुक भी हो जाता है।
जहां एक तरफ माता दुर्गा मायके से विदाई लेकर ससुराल जा रही होती हैं, वहीं पीछे छूट जाती हैं दुर्गा पूजा की कुछ ऐसी रस्में जो लोगों को बेक साथ जुड़ने का कारण होती हैं। माता दुर्गा की विदाई विजयदशमी के दिन की जाती है और इस दिन होने वाली कई खास परंपराओं में सिंदूर खेला का विशेष महत्व होता है।



