धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के दौरान न सिर्फ बंगाल में बल्कि पूरे देश में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाता है। जिस तरह माता की प्रतिमा स्थापित करने को सबसे शुभ घड़ी माना जाता है वैसे ही विदाई का पल उतना ही भावुक कर देने वाला होता है।
मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में विजयदशमी के दिन मां दुर्गा को विदा करने से पहले 'देवी बरण' की विशेष रस्म निभाई जाती है। इस दौरान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान होती है, लेकिन आंखें मां की विदाई के दुख में नम हो जाती हैं।