धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन धरती पर होता है और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर उनकी विदाई करने का विधान है। मां दुर्गा की विदाई करने से साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं और देवी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इस दिन को दुर्गा विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दुर्गा विसर्जन (Durga Visarjan 2026) कब किया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।