धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तिथि को मनाए जाने वाले पर्व को विजयदशमी और दशहरा कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप ने महिषासुर का वध किया था और भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके विजय प्राप्त की थी।
आमतौर पर हम ऐसा मानते हैं कि दशहरा पर्व सिर्फ इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। यह भी समझा जाता है कि इसी का दूसरा नाम विजयदशमी भी है, लेकिन दोनों के बीच एक बड़ा अंतर है जिसे समझना जरूरी भी है।