धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल, दशहरा का पर्व पूरे देश में घूमधाम से मनाया जाता है और इसे श्री राम के रावण पर विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
दशहरा पर्व आते ही रावण के दस सिर वाली प्रतिमा अहंकार में अट्टहास करती हुई दिखाई देती है। यही नहीं रावण दहन की परंपरा भी सदियों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती चली आ रही है। ऐसे में कई बार मन में एक सवाल यह आता है कि आखिर क्यों रावण को हमेशा दस सिर वाला ही दिखाया जाता है? आखिर ऐसा क्या है जिसकी वजह से आज भी रावण का दहन उसके 10 सिरों के साथ ही किया जाता है।