धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, देशभर में 20 अक्टूबर को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन करने का विधान है। हर साल दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया था।