Religion
शारदीय नवरात्र खत्म होते ही कलश में रखे नारियल, जवारों और अन्य सामग्रियों का क्या करना चाहिए?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है और इस उत्सव की धूम पूरे 10 दिनों तक चलती है। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन शारदीय नवरात्र आरंभ होती है और दशहरा के दिन इसका समापन मान
लेखक Samvida Tiwari8K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है और इस उत्सव की धूम पूरे 10 दिनों तक चलती है। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन शारदीय नवरात्र आरंभ होती है और दशहरा के दिन इसका समापन माना जाता है। इस दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।
इस दौरान पहले दिन जहां कलश स्थापित किया जाता है वहीं समापन के बाद इस कलश का विसर्जन भी करना चाहिए। कलश में स्थापना के समय जल के साथ अक्षत और सिक्का रखा जाता है और इसके ऊपर नारियल रखा जाता है। यही नहीं इसमें 4 आम के पत्ते भी रखे जाते हैं।



