धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में शारदीय नवरात्र के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हीं में शामिल है शारदीय नवरात्र की अष्टमी, नवमी और विजयदशमी के दिन मां दुर्गा का खोइछा भरने की परंपरा।