धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र में महानवमी (Mahanavami 2026) के दिन पूजा करने के बाद कन्या पूजन करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन (Mahanavami 2026 Kanya Pujan 2026) करने से साधक को शारदीय नवरात्र व्रत का पूर्ण फल और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 2 से 10 वर्ष की आयु की कन्याओं को देवी का सबसे पवित्र और जाग्रत रूप माना जाता है। इसलिए इस उम्र की कन्याओं का कन्या पूजन करना चाहिए।