Religion
दुर्गा कवच का यह एक चमत्कारी श्लोक हर संकट से दिलाएगा मुक्ति, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है और लोग इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए कई अलग उपाय करते हैं। इन्हीं में से एक होता है दुर्गा सप्तशती का पाठ करना। इस दौरान जो
लेखक Samvida Tiwari29K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है और लोग इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए कई अलग उपाय करते हैं। इन्हीं में से एक होता है दुर्गा सप्तशती का पाठ करना। इस दौरान जो भक्त नौ दिनों में सप्तशती का पाठ विधि से करते हैं उसके ऊपर सदैव माता दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।
वहीं इस पाठ से पहले दुर्गा कवच का पाठ करना विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दुर्गा कवच का पाठ करने से साधक को मां दुर्गा की कृपा और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।



