धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है जिसे माता दुर्गा के नौवें रूप के रूप में पूजा जाता है। माता को समस्त सिद्धियों को अधिकारिणी माता के रूप में पूजा जाता है और माता ज्ञान, सफलता और धन की देवी मानी जाती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, जो भी माता का पूजन सच्चे ह्रदय से करता है उसे सभी दिनों की पूजा के सामान फल मिलता है। देवी भगवत पुराण के अनुसार भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही समस्त सिद्धियों को प्राप्त किया था और उनकी कृपा से ही शिव जी 'अर्द्धनारीश्वर' नाम से प्रसिद्ध हुए।