धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी की सच्चे मन से साधना करने से साहस, मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण हमेशा सही विधि और शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए, तभी नौ दिनों के कठिन व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और साधक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्र व्रत का पारण कब और कैसे करें।