धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां दुर्गा को शक्ति, साहस, ममता और करुणा का प्रतीक माना जाता है। माता के भक्त देवी को जगदंबा कहकर पुकारते हैं और उनसे सुख-समृद्धि, रक्षा एवं कल्याण की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां जगदंबा की पूजा-अर्चना करने से भक्त के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ परिणाम मिलते हैं। जगदंबा शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- ‘जगत’ और ‘अंबा’। यहां जगत का अर्थ 'संसार' और अंबा का अर्थ 'माता' है।