धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम है और पूरा शहर माता दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं होता है बल्कि कई परंपराओं का एक अनोखा संगम भी होता है। ऐसे ही दुर्गा पूजा में एक रस्म होती है कोलाबौ की।
यह रस्म इसलिए खास मानी जाती है क्योंकि इसमें केले के पेड़ को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और इसकी पूजा विधि-विधान से की जाती है। ये रस्म वास्तव में दुर्गा पंडाल की एक अनोखी परंपरा है जो न सिर्फ कोलकाता बल्कि पूरे देश को अपनी ओर खींचती है। वैसे तो मुख्य रूप से यह रस्म दुर्गा सप्तमी की सुबह निभाई जाती है, लेकिन किसी भी दुर्गा पंडाल में लोगों को इसका कई दिनों से इंतजार रहता है।