धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर साल विजयदशमी के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। विजयदशमी के दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस अबूझ मुहूर्त में वाहन खरीद सकते हैं या किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।