आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। पंचांग के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां महागौरी की साधना करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।