धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) के पावन पर्व में महाअष्टमी और महानवमी की तिथियों का विशेष महत्व है। इन तिथियों पर कन्या पूजन (Kanya Pujan 2026) करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। साथ ही शारदीय नवरात्र व्रत का पूर्ण फल मिलता है।