Religion
'कैला देवी के भवन में घुटुमन खेले लांगुरिया…' भजन में कौन हैं लांगुरिया? कैला मैया से क्या है उनका खास रिश्ता?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। इस अवधि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना अलग-अलग दिन की जाती है। देवी के नौ रूपों की उपासना के साथ-साथ भगवत कीर्तन और माता की चौकी या जगराते क
लेखक Kaushik Sharma12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। इस अवधि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना अलग-अलग दिन की जाती है। देवी के नौ रूपों की उपासना के साथ-साथ भगवत कीर्तन और माता की चौकी या जगराते का विशेष महत्व है। इस दौरान अधिकतर जगहों पर मां दुर्गा के कीर्तन देखने को मिलते हैं।
वैसे तो कीर्तन में देवी के कई सुंदर भजन सुनने को मिलते हैं, लेकिन एक ऐसा भजन है, जिसके बिना माता रानी का कीर्तन अधूरा माना जाता है। इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर वो कौन-सा भजन इतना महत्वपूर्ण है, जिसके बिना कीर्तन अधूरा रहता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से इसके बारे में बताते हैं।



