धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता को एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें कई श्लोक हैं, जिनसे लोगों को जीवन में खास मार्गदर्शन मिलता है। ऐसा माना जाता है कि गीता में वर्णित श्लोकों को जीवन में अपनाने से सफलता मिलती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय में एक ऐसा श्लोक है, जिसमें संसार की तुलना एक उल्टे पीपल के पेड़ से की गई है। इस आर्टिकल में बताए गए गीता के 2 श्लोकों से यह संदेश मिलता है कि अगर हमें जीवन के दुखों और जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होना है, तो इस संसार के प्रति आसक्ति को छोड़कर विवेक, ज्ञान और भक्ति के साथ परमात्मा की शरण में जाना होगा। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं गीता के इन 2 श्लोकों के अर्थ के बारे में और ये श्लोक जीवन में क्या सीख देते हैं।