Religion
आज का पंचांग 17 अक्टूबर: नवरात्र के 7वें दिन माता कालरात्रि की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शारदीय नवरात्र का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। इस दिन भक्त मां के उग्र स्वरूप की पूजा करके अपने जीवन से भय और नकारात्मकता को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।हिंदू पंचांग के अन
लेखक Digital Desk11K पढ़े गए

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शारदीय नवरात्र का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। इस दिन भक्त मां के उग्र स्वरूप की पूजा करके अपने जीवन से भय और नकारात्मकता को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि को शक्ति की उपासना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्र के इन पवित्र दिनों में मां सरस्वती की प्रधान पूजा का भी विशेष महत्व होता है, जिसमें विद्या और बुद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है।आज चंद्रदेव मूल नक्षत्र में विराजमान हैं, जिसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा। मूल नक्षत्र को स्वभाव में गंभीरता और आध्यात्मिकता से जोड़ा जाता है।साथ ही आज तुला संक्रांति का भी संयोग बन रहा है, जब सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। नवरात्र के इस शुभ दिन पर मां की आराधना करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं।



