धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, झांसी और रामपुर जैसे शहरों में दशहरे के दिन दही-मछली देखने की परंपरा आज भी प्रचलित है। विजयादशमी के अवसर पर लोग इस रस्म को शुभ मानते हैं। कई परिवारों में दही, मछली और चांदी के सिक्के के दर्शन करके दिन की शुरुआत की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और पूरे साल कामकाज में सफलता मिलती है। चलिए इस परंपरा के धार्मिक महत्‍व का समझने की कोशिश करते हैं।