धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में आश्विन माह की शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2026) का विशेष महत्व है। इसे वर्ष की सबसे पवित्र और शुभ पूर्णिमा माना जाता है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस दिन देवी लक्ष्मी की साधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और अमृत की वर्षा होती है। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात को खुले आसमान के नीचे खीर रखी जाती है और सुबह उस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इससे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से क्यों परिपूर्ण रहता है और इसका क्या धार्मिक महत्व है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।