धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) 11 अक्तूबर 2026, रविवार से शुरू हो चुकी है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा को समर्पित इस 9 दिवसीय पर्व का समापन 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के मौके पर होगा।
पंचांग के हिसाब से हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra 2026) का पर्व मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया।