धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा (Dussehra 2026) मनाया जाता है। इस बार दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में दशहरे के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लंकापति रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रावण दहन के बाद उसकी बची हुई राख को घर लाना शुभ होता है।