Religion
आज का पंचांग 16 अक्टूबर 2026: मां कात्यायनी की पूजा और सरस्वती आवाहन किस मुहूर्त में करें, देखें राहुकाल का समय
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू वैदिक पंचांग के हिसाब से आज यानी 16 अक्तूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के 6वें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी सुनह
लेखक Digital Desk19K पढ़े गए

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू वैदिक पंचांग के हिसाब से आज यानी 16 अक्तूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के 6वें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी सुनहरे और चमकीले वर्ण वाली देवी जिनकी चार भुजाएं हैं। दाहिनी ओर की ऊपर वाली भुजा अभय मुद्रा और नीचे वाली भुजा वर प्रदान करने वाली है। बायीं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वे चंद्रहास तलवार धारण करती हैं, जबकि नीचे वाली भुजा में कमल का फूल धारण किए हैं।



