आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू वैदिक पंचांग के हिसाब से आज यानी 16 अक्तूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के 6वें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी सुनहरे और चमकीले वर्ण वाली देवी जिनकी चार भुजाएं हैं। दाहिनी ओर की ऊपर वाली भुजा अभय मुद्रा और नीचे वाली भुजा वर प्रदान करने वाली है। बायीं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वे चंद्रहास तलवार धारण करती हैं, जबकि नीचे वाली भुजा में कमल का फूल धारण किए हैं।