धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दुर्गा पूजा का पर्व पश्चिमी बंगाल बल्कि पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र के आखिरी के 6 दिन कोलकाता की हर गली को रोशन करते हैं और इस दौरान माता दुर्गा की भक्ति में लोग डूबे रहते हैं। बंगाल में चलने वाला यह छह दिवसीय पर्व न सिर्फ एक अवसर है बल्कि लाखों लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का एक माध्यम भी है।