धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र या किसी भी पर्व में पैरों को आलता से सजाने की परंपरा सदियों पुरानी है। मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं व्रत-त्योहार के दौरान पैर में आलता या महावर लगाती हैं। मान्यता है कि आलता लगाने से शरीर की ऊर्जा को स्थिरता मिलती है, जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्तित्व मजबूत होता है।
वहीं जब शारदीय नवरात्र के दौरान कन्या पूजन की बात आती है तब कन्याओं के पैरों में आलता लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसे पूजन का एक अहम हिस्सा भी माना जाता है। वहीं सवाल यह भी उठता है कि सोलह श्रृंगार की इस सामग्री को कन्या पूजन में इस्तेमाल क्यों किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके कारणों के बारे में और इसके महत्व के बारे में।