धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के दसवें दिन यानी विजयादशमी के मौके पर देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दशहरा का उत्सव 20 अक्तूबर 2026, मंगलवार के दिन पड़ रहा है। देशभर के कई हिस्सों में इस दिन 'रावण दहन' यानी रावण का पुतला जलाया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दशहरा का उत्सव हर जगह एक जैसा नहीं होता है।
भारत में कुछ स्थानों पर रावण का पुतला जलाने के बजाय पूजा जाता है। सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन कुछ परंपराओं में रावण के प्रति आदर और समर्पित भावना रखी जाती है। आइए जानते हैं भारत में रावण से जुड़े कुछ खास स्थानों के बारे में जहां रावण का पुतला जलाया नहीं जाता है। इन प्रथाओं से संबंधित कहानियां स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित हैं।