धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विजयादशमी का पर्व अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे दशहरा नाम से भी जाना जाता है। यह दिन मुख्य रूप से भगवान राम की रावण पर और देवी दुर्गा की महिषासुर पर जीत से जुड़ा है। भक्तों के लिए विजयादशमी सिर्फ एक त्योहार नहीं है।
बल्कि इसे धर्म, साहस, भक्ति और नकारात्मकता पर सकारात्मक मूल्यों की जीत का अवसर भी माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से रावण के पुतले का दहन किया जाता है और उसके साथ बुराइयों का भी दहन होता है, वहीं इस दिन कई अन्य परंपराएं भी निभाई जाती हैं जिनका अलग महत्व होता है।