Religion
आज का पंचांग 15 अक्टूबर 2026: मां स्कंदमाता की पूजा किस मुहूर्त में करना शुभ, नोट करें राहुकाल का समय
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता देवी की पूजा की जाती है। अपनी गोद में द
लेखक Digital Desk24K पढ़े गए

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता देवी की पूजा की जाती है। अपनी गोद में देवी ने भगवान स्कंद को बैठा रखा है। मां की चार भुजाएं हैं। दाए ओर ऊपर वाली भुजा से धनुष बाणधारी, 6 मुख वाले बाल रूप स्कंद को पकड़े रहती हैं। बाईं ओर ऊपर वाली भुजा आशीर्वाद और वर प्रदान करने वाली मुद्रा में है।



