धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन माता रानी की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति आती है। भक्तों को ज्ञान, बुद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए भी मां स्कंदमाता की पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है।