धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत उपवास करने के बाद कन्या पूजन का विधान सदियों से चला आ रहा है। कन्याओं के पूजन से माता दुर्गा का आशीर्वाद तो मिलता ही है और जीवन में खुशहाली भी आती है। नवरात्र का हर दिन माता दुर्गा के किसी न किसी स्वरूप को समर्पित होता है।
इन सभी दिनों के पूजन के बाद अष्टमी या नवमी तिथि के दिन कन्याओं का पूजन नियम पूर्वक किया जाता है। ऐसा करने से व्रत और पूजन का पूर्ण फल मिलता है।