धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एक साल में कुल 12 पूर्णिमा आती है, लेकिन अधिक मास के कारण किसी-किसी साल में 13 पूर्णिमा भी हो जाती है। शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म की सबसे शुभ पूर्णिमा में से एक है।
द्रिक पंचांग के हिसाब से हर वर्ष आश्विन माह में मनाया जाने वाला यह पवित्र पर्व देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद, पूर्णिमा की सुंदरता और भगवान कृष्ण के दिव्य प्रेम से भी जोड़कर देखा जाता है। शरद पूर्णिमा के मौके पर भक्त व्रत तो रखते ही हैं, इसके साथ ही देवी-देवताओं की पूजा भी करते हैं।