धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के दौरान माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से की जाती है। माता दुर्गा के स्वरूप को अत्यंत तेजस्वी माना जाता है। मां का नाम सुनते ही मन में शेर पर सवार देवी की छवि उभरती है, जिनके दसों हाथों में अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र मौजूद होते हैं।
मां दुर्गा के ये अस्त्र केवल उनकी शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक नहीं होते हैं, बल्कि जीवन में साहस, ज्ञान, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश भी देते हैं। इन सभी अस्त्र-शास्त्रों का अपना अलग उद्देशय और महत्व है और यह किसी न किसी देवता से प्राप्त हैं।