धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भक्त विशेष रूप से मां कूष्माण्डा की पूजा करते हैं। माता को रोग-दोष दूर करने वाला माना जाता है।
इस दिन भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंद का भोग अर्पित करते हैं और कुछ मंत्रों का जाप करते हैं। माता का शुभ रंग गहरा नीला माना जाता है। इसलिए यदि इसी रंग के कपड़ों में माता का पूजन किया जाता है, तो पूजा का फल दोगुना हो जाता है।