आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चन करने का विधान है। मां कूष्मांडा के हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृत से भरा कलश, चक्र, गदा और माला सुशोभित हैं।