धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मां दुर्गा को शक्ति, साहस और सृष्टि की मूल ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। माता दुर्गा केवल बुराई का नाश करने वाली देवी ही नहीं, बल्कि समस्त ब्रह्मांड की मूल शक्ति भी हैं। यही वजह है कि उन्हें 'आदिशक्ति' कहा जाता है। माता के इस स्वरूप की पूजा ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव सभी करते हैं।
आदि शक्ति की उत्पत्ति की राक्षसों का अत्याचार पृथ्वी से कम करने के लिए हुई थी और माता दुर्गा के इस स्वरूप को अनंत शक्तियों से भरपूर माना जाता है। अक्सर मन में यह सवाल आता है कि माता दुर्गा को आदिशक्ति क्यों कहा जाता है और सृष्टि के निर्माण से उनका क्या संबंध है? आइए आपको बताते हैं इसके रहस्य के बारे में।