धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पर्व आते ही देशभर में माता रानी के जयकारे गूंजने लगते हैं। भक्तों के मन में एक अलग तरह का उल्लास दिखाई देता है और वो माता के जगराते में दिखाई देता है। पूरी रात जागते हुए भक्त ऐसे गीतों की गूंज में सराबोर हो जाते हैं जो उनके तन-मन में एक नई ऊर्जा को जगाते हैं।
ऐसे ही एक भजनों में से है बुंदेलखंड का एक जस 'करे भगत हो आरती माई दोई बिरिया' यह शारदीय नवरात्र में मुख्य रूप से माता दुर्गा को प्रसन्न करने का एक माध्यम माना जाता है जिसके माध्यम से भक्त माता की आरती करते हैं।