धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस खास अवसर पर देशभर में रावण दहन किया जाता है। साथ ही, शमी के पत्तों को 'सोना' मानकर बांटने की एक खूबसूरत और प्राचीन परंपरा भी निभाई जाती है।