धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का पावन उत्सव चल रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शारदीय नवरात्र में देशभर में मां दुर्गा के मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, जम्मू के कटरा में स्थित पवित्र त्रिकुटा पर्वतों पर माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) का मंदिर है। शारदीय नवरात्र में भक्त इस मंदिर तक पहाड़ों की चढ़ाई कर 'जय माता दी' का जयघोष करते हैं।