धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक दशहरा का विशेष महत्व है। हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सदियों से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसी वजह से आज भी दशहरा के दिन रावण का दहन किया जाता है।
इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन से शारदीय नवरात्र के पर्व का समापन भी होता है और जो भक्त नौ दिन का उपवास करते हैं वो इसी दिन व्रत का पारण भी करते हैं। इस साल दशहरा के पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं दशहरा 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा?