धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) की भव्य शुरुआत हो चुकी है। आज इस पावन पर्व का तीसरा दिन है, जो मां दुर्गा के चंद्रघंटा देवी को समर्पित है। नवरात्र शुरू होने से लेकर विजयादशमी तक हर कोई अपने घर में साफ-सफाई से लेकर पूजा से जुड़ी कई बातों का ध्यान रखता है। लेकिन बहुत कम लोगों ही जानते हैं कि नवरात्र के दौरान घर में कुछ खास तरह के पौधे लाना न केवल हरियाली और ताजगी लाने का काम करता है, बल्कि मां दुर्गा को खुश करने का सबसे आसान मार्ग है।