Religion
नेगेटिव एनर्जी से लेकर बुरी नजर तक, नवरात्र पर घर के बाहर क्यों लटकाए जाते हैं नींबू-मिर्च?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शारदीय नवरात्र का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में देवी की उपासना करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा से निपटने में मदद मिलती है क्योंकि नवरात्र के दौरान
लेखक Ankur Agnihotri12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शारदीय नवरात्र का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में देवी की उपासना करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा से निपटने में मदद मिलती है क्योंकि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं।
नवरात्र के दौरान लोग अपने घरों में पूजा-पाठ, संध्या आरती, भजन-कीर्तन और ध्यान-साधना तो करते है। भारत में बहुत से घरों में नवरात्र के दौरान घर के बाहर नींबू मिर्च लटकाया जाता है कि इस विश्वास से कि बुरी ऊर्जा घर में प्रवेश न कर सकें। आइए जानते हैं इस लोकमान्यता को और भी ज्यादा गहराई से।



