धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र धार्मिक ग्रंथ भगवद्गीता में जीवन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान है। आज की तेजी से बदलती हुई दुनिया में अधिकतर लोग अंदरूनी लड़ाइयां ही लड़ रहे हैं। इच्छाएं हमें एक ओर खींचती हैं और नापसंदगी दूसरी ओर भले ही लोग दावा करते रहे कि उनकी जिंदगी पर उनका कंट्रोल है, लेकिन अगर हम उन्हें गौर से देखें तो समझ जाएंगे कि सच्चाई उनके कहे से काफी अलग है।