धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2026) के पर्व का विशेष महत्व है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन धन्वंतरि देव और देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
इसके अलावा धनतेरस के अवसर पर सोने, चांदी, पीतल के बर्तन, झाड़ू और साबुत धनिया आदि चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनत्रयोदशी पर इन चीजों को घर लाने से शुभ परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किस दिन मनाया जाएगा धनतेरस और पूजा एवं खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।