Religion
क्यों कहा जाता है मां दुर्गा को 'शेरावाली माता'? पौराणिक कथाओं के पीछे छुपा है बड़ा रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माता दुर्गा के अनगिनत स्वरूप हैं जिनकी पूजा से भक्तों को कई लाभ होते हैं। मुख्य रूप से नवरात्र के दौरान माता का पूजन विधि-विधान के साथ किया जाता है। लोग माता को अलग-अलग नामों से बुलाते हैं और उनकी
लेखक Samvida Tiwari22K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माता दुर्गा के अनगिनत स्वरूप हैं जिनकी पूजा से भक्तों को कई लाभ होते हैं। मुख्य रूप से नवरात्र के दौरान माता का पूजन विधि-विधान के साथ किया जाता है। लोग माता को अलग-अलग नामों से बुलाते हैं और उनकी भक्ति में डूब जाते हैं। इन्हीं में से एक नाम है शेरावाली माता।
माता का स्वरूप जैसे ही सामने आता है मां शेर पर सवार नजर आती हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भी धरती पर अधर्म बढ़ता है तब शक्ति स्वयं प्रकट होती हैं। ऐसे ही जब शक्ति माता दुर्गा के रूप में अवतरित हुईं तब उनके साथ जो तत्व था वो उनका शेर ही था।



