धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है। आज नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को समर्पित है। नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) के नौ दिन के दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त इस दौरान मां भगवती को प्रसन्न और उनकी कृपा हासिल करने के लिए व्रत भी रखते हैं।